Never do this to your smart phone: कभी भी अपने स्मार्ट फ़ोन के साथ ये चीजे न करे
Never do this to your smart phone: कभी भी अपने स्मार्ट फ़ोन के साथ ये चीजे न करे
आप अपने स्मार्ट फ़ोन में कुछ ऐसी चीजें करते है जो आपको नही करनी चाहिये। आप सोचते है कि जो भी आप फ़ोन के साथ कर रहे हैं वो आपके फ़ोन को तेज और सुरक्षित कर राह है पर होता ठीक इसका उल्टा है। आप अपने फ़ोन को तेज और सुरक्षित करने के चक्कर मे उसे नुकसान ही पहुचाते है और जो कर रहें होते है वो होता नही है। हर कोई चाहता है कि उसका फोन तेज़ और सुरक्षित रहें। यहां मैं आप को कुछ ऐसी चीजें बताऊंगा जो फ़ोन के साथ नही करना चाहिए।
1. इंटरनेट पर किसी भी अंजान website से apps डाउनलोड करना-
कई बार आप इंटरनेट पर किसी अंजान website से कुछ बेकार के apps डाउनलोड कर लेते हैं जो दिखाते हैं कि बहुत काम के हैं पर वो apps किसी काम के नहीं होते है । ये apps आपके फ़ोन को धीमा कर सकती है, फ़ोन के बैटरी को जल्दी खत्म कर सकते हैं, अनचाही चीजे भी आपकी फ़ोन पर आ सकती है जो आप नही देखना चाहते है, यहा तक कि ये aaps आपके निजी डेटा की चोरी भी करती हैं। तो अगर आपको android या ios phones में apps डाउनलोड करने है तो playstore या ios store से ही करें। अंजान websites से कभी मत करें।
2.Android Phone में antivirus इनस्टॉल करना -
जब आपका फ़ोन स्लो हो जाता है या कोई app ठिक से कम नही करता है तो आप सोचते हैं तो कभी कभी आप सोचते है कि आपके फ़ोन में वायरस आ गया है और आप एंटीवायरस एप्लीकेशन डाउनलोड काटते है। अपने दोस्तों से भी अच्छे एंटीवायरस डाउनलोड करने को कहते है और वो भी करते है। पर मैं आपको बता दूं ये एंटीवायरस एप्लीकेशन्स आपके फ़ोन से बस कुछ कैच मेमोरी और बैकग्राउंड में चल रही apps को स्लो करने के अलावे कुछ नहीं करते और खुद ही बैकग्राउंड में चलते रहते हैं जिससे आपको लगता है कि आपका फ़ोन ठीक हो गया है । लेकिन फ़ोन कुछ समय के लिए ही तेज़ होता है और फिर धीरे हो जाता है। तो बेकार के एंटीवायरस मत डाउनलोड कीजिये आपके फ़ोन को इसकी जरूरत नही होती है।
3. Battery saver apps -
फ़ोन में बैटरी saver apps कभी भी डाउनलोड नही करना चाहिए। ये apps आपके फ़ोन को स्लो कर सकती है और फ़ोन की बैटरी ज्यादा जल्दी खत्म करती है। ये apps बस बैटरी परसेंटेज ही गलत दिखती हैं।
4. Recently used apps ko background se हटाना -
जब आप फ़ोन को लगातार इस्तेमाल कर रहे होते हैं तो कई बार आप बैकग्राउंड में चल रही apps को हटा देते है और आपको लगता है अब फ़ोन तेज हो जाएगा। पर ऐसा नही होता है ये आपके फ़ोन को उल्टा कुछ हद्द तक नुकसान ही पहुचती है। जब आप किसी app को बैकग्राउंड से हटा देते है और दोबारा खोलते है तो वह सुरु से स्टार्ट होने में ज्यादा बैटरी खर्च करता है और प्रोसेसर पर दबाव डालता है जिससे आपका फ़ोन जल्दी गर्म होता है। बैकग्राउंड में चल रहे apps को वैसे ही छोर दे ताकि जब आप उसे ओपन करे तो ज्यादा पावर न खर्च कर सके।
5. फ़ोन को root करना -
फ़ोन को रुट करने से जितना आपको फायदा होगा उससे ज्यादा नुकसान। आप फ़ोन को root करते वक्त सोचते है कि आप फ़ोन को root करके बारे बारे कारनामे कर लेंगे और इस तरह इस्तेमाल कर पाएंगे जैसे कोई और नही कर पाता है। पर आप फ़ोन को root करके ज्यादा कुछ नही कर सकते है मेरा यकीन कीजिये इससे नुकसान ही ज्यादा है। root करने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि जब आप फोन को root कर रहें होतें हैं तब आपका फोन खराब भी हो सकता है। root करने के बाद आपके फ़ोन में वायरस भी आ सकता है जी हां जबतक आप अपने फ़ोन को रुट नही करते है तबतक उसमें वायरस आने का खतरा नहीं होता है पर जब आप अपने फोन को root कर देते हैं तब आपके फ़ोन में वायरस आ सकता है और आपके फ़ोन को करप्ट कर सकता है।






Comments
Post a Comment